Arvind Kejriwal Arrested: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Arvind Kejriwal’s wife Sunita Kejriwal) ने शुक्रवार को 'केजरीवाल को आशीर्वाद (Kejriwal Ko Aashirwaad)' नामक एक अभियान शुरू किया। उन्होंने लोगों से अपने पति का समर्थन करने की अपील की जो दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत में हैं। सुनीता केजरीवाल ने लोगों के लिए एक WhatsApp नंबर जारी किया और अपील की कि वे इस नंबर पर अपना मैसेज सीएम तक भेज सकते हैं।
