Assam Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए न्यूज 18 के मेगा ओपिनियन पोल (News18 Opinion Poll Results 2024) के अनुसार, असम में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) क्लीन स्वीप करती नजर आ रही है, जबकि कांग्रेस की अगुवाई वाले I.N.D.I.A. गठबंधन का राज्य में सूपड़ा साफ होने की संभावना है। सर्वे के मुताबिक, BJP की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को असम में 14 में से 12 सीटें मिलने की उम्मीद है। अगर सर्वे के आंकड़े सही साबित होते हैं तो यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका होगा।
