Assam Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की शुरुआत हो गई है। 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 102 संसदीय क्षेत्रों में पहले चरण का मतदान (First Phase Voting) हुआ। इन राज्यों में असम भी शामिल है। असम की 14 में से 5 लोकसभा सीट्स- काजीरंगा, सोनितपुर, लखीमपुर, डिब्रूगढ़, जोरहाट पर वोटिंग खत्म हो गई है। राज्य की पांचों लोकसभा सीट पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। इन 5 सीट पर कुल 86,47,869 मतदाताओं के हाथ में 35 उम्मीदवारों की किस्मत थी। कुल वोटर्स में महिला मतदाताओं की संख्या 43 लाख 64 हजार 869, जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 42 लाख 82 हजार 887 है। तृतीय लिंग (ट्रांसजेंडर) के मतदाताओं की संख्या 123 है।