Bihar Loksabha Chunav: बिहार (Bihar) के विपक्षी महागठबंधन ने शुक्रवार को दावा किया कि राज्य के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) की वापसी से उसे ताकत मिली है। सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से दरकिनार किए जाने के बाद से सहनी मुश्किलों से जूझ रहे थे। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख सहनी का राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने गठबंधन में स्वागत किया। तेजस्वी ने बिहार में अपने कोटे की 26 सीट में से VIP को तीन लोकसभा सीट की ‘सम्मानजनक’ हिस्सेदारी देने की भी घोषणा की।
