Get App

Bihar Election 2025: 'हम चुपचाप कोने में खड़े नहीं रहेंगे': जीतन राम मांझी ने NDA को दी टेंशन! 20 से अधिक सीटों पर ठोका दावा

Bihar Assembly Election 2025: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के एकमात्र सांसद जीतन राम मांझी ने कहा कि हमें चुनाव में 20 से अधिक सीट की आवश्यकता है। हम एक परिवार हैं। अगर हमारे हिस्से में चार रोटियां हैं और हमें सिर्फ़ एक दी जाती है, तो हम चुपचाप कोने में नहीं खड़े रहेंगे

Akhileshअपडेटेड Feb 02, 2025 पर 10:01 PM
Bihar Election 2025: 'हम चुपचाप कोने में खड़े नहीं रहेंगे': जीतन राम मांझी ने NDA को दी टेंशन! 20 से अधिक सीटों पर ठोका दावा
Bihar Assembly Election 2025: जीतन राम मांझी ने बिहार विधानसभा चुनाव में 20 सीटों पर दावा ठोक दिया है (फाइल फोटो)

Bihar assembly polls 2025: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने रविवार (2 फरवरी) को कहा कि उनकी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) इस साल के आखिरी में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में 20 से अधिक सीटों की मांग करेगी। केंद्र और बिहार में सत्ताधारी NDA के घटक दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के सुप्रीमो ने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में यह बात कही। वह अपनी पार्टी के एक समारोह को संबोधित करने आए थे।

बिहार के पूर्व सीएम 80 वर्षीय मांझी ने चार विधायकों वाली अपनी पार्टी 'हम' के बारे में कहा, "वे हम के ढांचे को मजबूत कर रहे हैं, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी मदद मिलेगी।"

पीटीआई के मुताबिक, HAM के एकमात्र सांसद मांझी ने हाल के उनके बयान के बारे में पूछे जाने पर कहा, "हमें चुनाव में 20 से अधिक सीट की आवश्यकता है। हम एक परिवार हैं। अगर हमारे हिस्से में चार रोटियां हैं और हमें सिर्फ़ एक दी जाती है, तो हम चुपचाप कोने में नहीं खड़े रहेंगे।" हाल में मांझी ने लोगों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए अपनी पार्टी के "20 विधायकों" की आवश्यकता जताई थी।

मांझी ने हाल में धमकी भी दी थी कि अगर उनकी पार्टी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के भीतर उचित स्थान नहीं मिला, तो वह केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे देंगे। लेकिन कुछ ही घंटों बाद वह अपने बयान से पलट गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें