भारतीय जनता पार्टी (BJP) जल्द ही आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसे सीनियर नेताओं की 29 फरवरी को देर रात बीजेपी कार्यालय में बैठक में हुई। इस बैठक का उद्देश्य अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों का चयन था। उम्मीदवारों की पहची सूची में बीजेपी के बड़े नामों के शामिल होने की उम्मीद है। इनमें वाराणसी से पीएम मोदी, गुजरात के गांधीनगर से अमित शाह और लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हैं।
