Get App

BJP नेता डॉ. हर्ष वर्धन ने राजनीति को कहा अलविदा, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बोले- कृष्णा नगर का मेरा क्लिनिक इंतजार कर रहा है

Lok Sabha Elections 2024: डॉ. हर्ष वर्धन ने अपने समर्थकों, पार्टी सदस्यों और नेताओं के प्रति आभार जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम करने को अपना सौभाग्य बताया। उन्होंने तंबाकू और नशे के सेवन के खिलाफ अपनी वकालत जारी रखने के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन को संबोधित करने के अपने प्रयासों को भी जारी रखने का संकल्प लिया

Shubham Sharmaअपडेटेड Mar 03, 2024 पर 3:37 PM
BJP नेता डॉ. हर्ष वर्धन ने राजनीति को कहा अलविदा, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बोले- कृष्णा नगर का मेरा क्लिनिक इंतजार कर रहा है
Lok Sabha Elections 2024: डॉ. हर्ष वर्धन ने तीन दशक से ज्यादा लंबे करियर के बाद राजनीती से संन्यास की घोषणा की

Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन (Harsh Vardhan) ने ऐलान किया है कि वह राजनीति छोड़ रहे हैं। पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि वह कृष्णा नगर में अपने ENT क्लिनिक पर वापस लौट रहे हैं। उन्होंने कहा, “तीस साल से ज्यादा के शानदार चुनावी करियर के बाद, जिसके दौरान मैंने सभी पांच विधानसभा और दो संसदीय चुनाव लड़े, जो मैंने अनुकरणीय अंतर से जीते, और पार्टी संगठन और राज्य और केंद्र की सरकारों में कई प्रतिष्ठित पदों पर रहा। आखिरकार अपनी जड़ों की ओर लौटने के लिए झुक गया।"

उन्होंने X पर एक काफी लंबा पोस्ट लिख कर ये घोषणा की। उन्होंने कहा, "50 साल पहले जब मैंने गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने की इच्छा के साथ GSVM मेडिकल कॉलेज, कानपुर में MBBS में एडमिशनल लिया, तो मानव जाति की सेवा ही मेरा आदर्श वाक्य था।"

हर्ष वर्धन ने कहा, "दिल से एक स्वयंसेवक, मैं हमेशा कतार में खड़े आखिरी व्यक्ति तक की सेवा करने की कोशिश की। दीन दयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय दर्शन का उत्साही प्रशंसक रहा हूं। तत्कालीन RSS नेतृत्व के आग्रह पर मैं चुनावी मैदान में कूदा। वे मुझे केवल इसलिए मना सके, क्योंकि मेरे लिए राजनीति का मतलब हमारे तीन मुख्य शत्रुओं - गरीबी, बीमारी और अज्ञानता से लड़ने का अवसर था।"

'आम आदमी की सेवा करने का मेरा जुनून पूरा हुआ'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें