एग्जिट पोल ने लोकसभा चुनाव के नतीजों का संकेत दे दिया है। न्यूज18 के एग्जिट पोल में कांग्रेस का प्रदर्शन कमजोर रहने के संकेत मिले हैं। हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनावों के मुकाबले उसकी सीटें थोड़ी ज्यादा रहेंगी। लेकिन, जिस तरह से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु खड़गे ने 280 से ज्यादा सीटें मिलने का दावा किया था। वह सही साबित होता नहीं दिख रहा है। न्यूज18 के एग्जिट पोल में कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया अलायुंस को 125-140 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।