कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान में 'न्याय' को केंद्र में रखा है। कांग्रेस के अपने ट्वीट में 5 न्याय स्तंभों का जिक्र किया है- युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय। राहुल गांधी ने वादा किया है कि उनकी सरकार स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक हर साल मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) की कानूनी गारंटी देगी।
