Congress Candidates List: कांग्रेस (Congress) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के लिए अपनी एक नई लिस्ट जारी है। इसमें दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश की सीट के लिए 10 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। लिस्ट के मुताबिक, कन्हैया कुमार उत्तर पूर्वी दिल्ली से BJP उम्मीदवार मनोज तिवारी के खिलाफ, जेपी अग्रवाल चांदनी चौक से BJP उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल के खिलाफ और उदित राज उत्तर-पश्चिम दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
37 साल के कुमार अपना दूसरा लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) लड़ेंगे। 2019 में, उन्होंने बिहार के बेगुसराय से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, जिसमें वह केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी नेता गिरिराज सिंह से हार गए थे। पूर्व JNUSU अध्यक्ष 2021 में कांग्रेस में शामिल हुए और 2023 में उन्हें इसके शीर्ष निर्णय निकाय, कांग्रेस कार्य समिति में शामिल किया गया।
चांदनी चौक से पुराने चेहरे पर दांव
इस सीट से मनोज तिवारी दो बार सांसद हैं। 2019 में, भोजपुरी अभिनेता से नेता बने तिवारी ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराया था।
कांग्रेस ने चांदनी चौक से अनुभवी जय प्रकाश अग्रवाल को मैदान में उतारा है। उन्होंने इस सीट से 1984, 1989 और 1996 में जीत हासिल की थी। उदित राज उत्तर पश्चिमी दिल्ली की रिजर्व सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। उन्होंने 2014 में बीजेपी के टिकट पर यह सीट जीती थी। आम आदमी पार्टी के साथ सीट बंटवारे के समझौते के तहत कांग्रेस राजधानी की सात में से सिर्फ इन तीन सीटों पर ही चुनाव लड़ रही है।
पंजाब की छह सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान
दिल्ली के अलावा, कांग्रेस ने पंजाब की छह सीटों के लिए भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। देश की सबसे पुरानी पार्टी ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को जालंधर से मैदान में उतारा है।
2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में, 61 साल के नेता चमकौर साहिब और भदौर दोनों से हार गए थे। आम आदमी पार्टी ने चुनाव में 117 में से 92 सीटें जीतकर परचम लहराया था।
कांग्रेस ने गुरजीत सिंह औजला (अमृतसर), अमर सिंह (फतेहगढ़ साहिब), जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू (बठिंडा), सुखपाल सिंह खैरा (संगरूर) और धर्मवीर गांधी (पटियाला) को टिकट देने की भी घोषणा की गई।
उत्तर प्रदेश में पार्टी ने उज्जवल रेवती रमण सिंह को इलाहाबाद से उम्मीदवार घोषित किया है। दिल्ली में चुनाव 25 मई को होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।