Delhi Lok Sabha Chunav 2024: कांग्रेस इस बार JNU स्टूडेंट यूनियन के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) को दिल्ली से चुनावी मैदान में उतारा है। कन्हैया उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। कन्हैया कुमार का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेता और उम्मीदवार मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) से होगा। मनोज तिवारी पिछले दो बार से यहां सांसदी का चुनाव जीतते आ रहे हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस (Congress) के बीच सीटों का समझौता है। यहां कुल 7 लोकसभा सीटें हैं। इनमें से 4 पर आम आदमी पार्टी और 3 पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है।
