Get App

Lok Sabha Elections 2024: 'सोच-समझकर बयान दें', चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को चेताया, PM मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पिछले साल नवंबर में राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान एक चुनावी रैली में पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के लिए 'जेबकतरा' शब्द का इस्तेमाल किया था। बाद में एक याचिका पर सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा था कि राहुल गांधी का बयान सही नहीं था

Akhileshअपडेटेड Mar 06, 2024 पर 7:23 PM
Lok Sabha Elections 2024: 'सोच-समझकर बयान दें', चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को चेताया, PM मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा था कि राहुल गांधी का बयान सही नहीं था

Lok Sabha Elections 2024: भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को एक एडवाइजरी जारी की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियों से संबंधित मामले में दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश और उनके जवाब सहित सभी तथ्यों पर विचार करने के बाद चुनाव आयोग ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को भविष्य में अधिक सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी है।

सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि चुनाव आयोग की एडवाइजरी पीएम मोदी पर उनके "पनौती" और "जेबकतरे" तंज के बाद आया है। पिछले साल चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को नोटिस जारी किया था, क्योंकि उन्होंने प्रधानमंत्री के लिए "पनौती" और "जेबकतरे" जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था।

इसके अलावा 1 मार्च को जारी अपनी एडवाइजरी में चुनाव आयोग ने चेतावनी दी थी कि आदर्श आचार संहिता के किसी भी उल्लंघन के लिए पार्टियों, उम्मीदवारों और स्टार प्रचारकों को विवादित बयानों के लिए सिर्फ 'नैतिक निंदा' के बजाय कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

क्या है पूरा मामला?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें