Lok Sabha Elections 2024: लो जी हो गया फाइनल! राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, स्मृति ईरानी से होगा मुकाबला

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश की चर्चित लोकसभा सीट अमेठी में एक बार फिर एक तगड़ी राजनीतिक जंग देखने को मिल सकती है। अमेठी यूपी ही नहीं, बल्कि देश का सबसे हाई-प्रोफाइल लोकसभा क्षेत्र में से एक है। वर्तमान बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी में अपना आशियाना बना लिया है

अपडेटेड Mar 06, 2024 पर 2:42 PM
Lok Sabha Elections 2024: फिलहाल, राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद हैं

Rahul Gandhi vs Smriti Irani: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के एक नेता ने दावा किया है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आगामी लोकसभा चुनाव अमेठी (Amethi Parliament Constituency) से लड़ेंगे, जिस निर्वाचन क्षेत्र का उन्होंने पहले 2002 से कई बार प्रतिनिधित्व किया है। अमेठी जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने दावा किया है कि पार्टी नेता राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव अमेठी से लड़ेंगे। नई दिल्ली में हुई एक अहम बैठक के बाद लौटे सिंघल ने बुधवार को बताया कि राहुल गांधी ही अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार होंगे जिसकी घोषणा जल्द हो जाएगी।

सिंघल ने बताया कि चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई हैं, कार्यकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि राहुल गांधी 2002 से 2019 तक अमेठी से सांसद रहे। वह 2019 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे। राहुल गांधी इस समय केरल के वायनाड से सांसद हैं।

राहुल गांधी बनाम स्मृति ईरानी


अगर राहुल गांधी को एक बार फिर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी के खिलाफ अमेठी से मैदान में उतारा जाता है तो जिले में एक और दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। 2019 के आम चुनाव में ईरानी ने राहुल को उनके गढ़ में 55,120 वोटों से हराया था। हालांकि, राहुल गांधी ने चुनाव में वायनाड निर्वाचन क्षेत्र जीतकर लोकसभा में प्रवेश किया।

ईरानी 2014 के चुनावों में राहुल से हार गई थीं। हालांकि, उन्होंने अगले पांच वर्षों में जमीन पर अपनी लोकप्रियता हासिल की और अपनी ऐतिहासिक जीत से कांग्रेस को झटका दिया। इस साल अप्रैल-मई में आम चुनाव 2024 होने हैं।

अमेठी का सियासी गणित

अमेठी लंबे समय तक गांधी परिवार का गढ़ रहा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 2004 से इस सीट से सांसद थे। लेकिन 2019 में कांग्रेस को बुरी हार का सामना करना पड़ा था। साल 2014 में अमेठी में स्मृति ईरानी चुनाव लड़ने पहुंची थीं। उस समय अपने पहले सीधे मुकाबले में ईरानी राहुल गांधी से 1.07 लाख वोटों से हार गईं। हालांकि, उन्होंने इसके बावजूद नहीं मानी। 2019 के लोकसभा चुनाव की तारीखों का जैसे ही ऐलान हुआ स्मृति ईरानी ने एक महीने तक अमेठी में डेरा डाला।

ये भी पढ़ें- VIDEO: बंगाल में पीएम मोदी की दीवानगी देख TMC के उड़े होश, 'जय श्री राम' और 'मोदी-मोदी' के नारों से गूंज उठा कोलकाता

इस संसदीय क्षेत्र को अपना घर बताते हुए उन्होंने 2019 के आम चुनाव में राहुल गांधी को हराकर अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने पिछले दिनों कहा था कि राहुल गांधी आगामी लोकसभा चुनाव अमेठी से लड़ेंगे। हालांकि, कांग्रेस नेतृत्व की तरफ से इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

जातीय और चुनावी समीकरण

- अमेठी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र जनरल कैटेगरी की संसदीय सीट है।

- लोकसभा क्षेत्र की साक्षरता दर 70.79% है।

- अमेठी संसदीय सीट पर SC मतदाताओं की संख्या लगभग 461,374 है, जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 26.5% है।

- अमेठी संसदीय सीट पर ग्रामीण मतदाताओं की संख्या लगभग 1,666,170 है, जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 95.7% है।

- जबकि शहरी मतदाताओं की संख्या लगभग 74,864 है, जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 4.3% है।

- 2019 के संसदीय चुनाव के अनुसार अमेठी संसदीय सीट के कुल मतदाताओं की संख्या 1741034 थी।

- 2019 के संसदीय चुनाव के अनुसार, अमेठी संसदीय सीट के मतदान केंद्रों की संख्या 1963 थी।

- 2019 के संसदीय चुनाव में अमेठी संसदीय सीट पर मतदाताओं ने 54% मतदान किया था।

- इसी तरह 2017 यूपी विधानसभा चुनाव में अमेठी संसदीय सीट पर 56.7% वोटिंग हुई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।