Lok Sabha Election 2024: चुनाव आयोग ने दिलीप घोष और सुप्रिया श्रीनेत को लगाई फटकार, महिला विरोधी बयानों के लिए दी चेतावनी

Lok Sabha Election 2024: निर्वाचन आयोग ने दोनों नेताओं को आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान सार्वजनिक बयानों में सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है। आयोग ने कहा कि इन दोनों नेताओं के चुनाव संबंधी बयानों पर विशेष और अतिरिक्त निगरानी रखी जाएगी। दोनों नेताओं को सार्वजनिक बयानों में सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है

अपडेटेड Apr 01, 2024 पर 3:20 PM
Lok Sabha Election 2024: बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी

Lok Sabha Election 2024: चुनाव आयोग ने महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए भारतीय जनता पार्टी के सांसद दिलीप घोष (Dilip Ghosh) और कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinate) की निंदा की है। चुनाव आयोग ने महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बयानों के लिए सोमवार (1 अप्रैल) को दिलीप घोष और सुप्रिया श्रीनेत दोनों को जमकर फटकार लगाई। बीजेपी नेता घोष ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerje) और कांग्रेस प्रवक्ता श्रीनेत ने अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। आयोग ने कहा कि वह आश्वस्त है कि दोनों नेताओं ने निम्न स्तर का व्यक्तिगत हमला किया और यह आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन है।

उन्हें आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान सार्वजनिक बयानों में सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है। चुनाव आयोग द्वारा सोमवार से इन दोनों नेताओं के चुनाव संबंधी बयानों पर विशेष और अतिरिक्त निगरानी रखी जाएगी। दोनों नेताओं को आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान अपने सार्वजनिक बयानों में सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है।

दोनों नेताओं को दी चेतावनी


आयोग के अनुसार, सार्वजनिक क्षेत्र में संवाद करते समय सावधानी बरतने और ऐसी किसी भी अपमानजनक टिप्पणी और आचार संहिता के दिशानिर्देशों के उल्लंघन से बचने के लिए अपने पदाधिकारियों को संवेदनशील बनाने के वास्ते चेतावनी नोटिस की एक प्रति उनके संबंधित पार्टी प्रमुखों को भी भेजी जा रही है।

आयोग ने नैतिक आचार संहिता (MCC) उल्लंघनों पर उन्हें जारी किए गए नोटिसों का जवाब मिलने के बाद अपने आदेश में कहा कि वे आश्वस्त हैं कि उन्होंने व्यक्तिगत हमला किया और इस तरह आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन किया।

आयोग ने कहा कि उन्हें आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान सार्वजनिक बयानों में सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है। इस बार से उनके चुनाव संबंधी संचार पर आयोग द्वारा विशेष और अतिरिक्त निगरानी रखी जाएगी।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सुप्रिया श्रीनेत के अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ एक विवादास्पद टिप्पणी पोस्ट की गई थी। कंगना को बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश के मंडी से अपना उम्मीदवार बनाया है। विवाद बढ़ने के बाद श्रीनेत ने अपने सभी सोशल अकाउंट्स से विवादास्पद टिप्पणियों को हटा दिया। उनका कहना था कि उनके अकाउंट तक कई लोगों की पहुंच है और यह टिप्पणी उनके द्वारा नहीं की गई।

ये भी पढ़ें- क्या अब आतिशी और सौरभ भारद्वाज का नंबर है? केजरीवाल से पूछताछ में बड़ा खुलासा

श्रीनेत ने अपने सभी सोशल अकाउंट्स से विवादास्पद टिप्पणियों को हटाते हुए दावा किया कि वे उनके द्वारा पोस्ट नहीं किए गए थे, बल्कि किसी और के द्वारा पोस्ट किए गए थे, जिनके पास उनके अकाउंट्स की एक्सेस थी। वहीं, घोष एक वीडियो में तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पारिवारिक पृष्ठभूमि का मजाक बनाते हुए नजर आए थे। बाद में उन्होंने अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए माफी मांग ली। बीजेपी ने उन्हें नोटिस भी भेजा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।