Get App

Lok Sabha Election 2024: चुनाव आयोग ने दिलीप घोष और सुप्रिया श्रीनेत को लगाई फटकार, महिला विरोधी बयानों के लिए दी चेतावनी

Lok Sabha Election 2024: निर्वाचन आयोग ने दोनों नेताओं को आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान सार्वजनिक बयानों में सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है। आयोग ने कहा कि इन दोनों नेताओं के चुनाव संबंधी बयानों पर विशेष और अतिरिक्त निगरानी रखी जाएगी। दोनों नेताओं को सार्वजनिक बयानों में सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है

Akhileshअपडेटेड Apr 01, 2024 पर 3:20 PM
Lok Sabha Election 2024: चुनाव आयोग ने दिलीप घोष और सुप्रिया श्रीनेत को लगाई फटकार, महिला विरोधी बयानों के लिए दी चेतावनी
Lok Sabha Election 2024: बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी

Lok Sabha Election 2024: चुनाव आयोग ने महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए भारतीय जनता पार्टी के सांसद दिलीप घोष (Dilip Ghosh) और कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinate) की निंदा की है। चुनाव आयोग ने महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बयानों के लिए सोमवार (1 अप्रैल) को दिलीप घोष और सुप्रिया श्रीनेत दोनों को जमकर फटकार लगाई। बीजेपी नेता घोष ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerje) और कांग्रेस प्रवक्ता श्रीनेत ने अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। आयोग ने कहा कि वह आश्वस्त है कि दोनों नेताओं ने निम्न स्तर का व्यक्तिगत हमला किया और यह आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन है।

उन्हें आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान सार्वजनिक बयानों में सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है। चुनाव आयोग द्वारा सोमवार से इन दोनों नेताओं के चुनाव संबंधी बयानों पर विशेष और अतिरिक्त निगरानी रखी जाएगी। दोनों नेताओं को आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान अपने सार्वजनिक बयानों में सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है।

दोनों नेताओं को दी चेतावनी

आयोग के अनुसार, सार्वजनिक क्षेत्र में संवाद करते समय सावधानी बरतने और ऐसी किसी भी अपमानजनक टिप्पणी और आचार संहिता के दिशानिर्देशों के उल्लंघन से बचने के लिए अपने पदाधिकारियों को संवेदनशील बनाने के वास्ते चेतावनी नोटिस की एक प्रति उनके संबंधित पार्टी प्रमुखों को भी भेजी जा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें