Electoral Bond: भारत के चुनाव आयोग (EC) ने गुरुवार को पार्टियों के साथ दानदाताओं का मिलान करने के लिए इलेक्टोरल बॉन्ड का एक नया डेटा जारी कर दिया है। इसमें बॉन्ड नंबर भी दिए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, दिन में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की तरफ से डिटेल पेश किए जाने के बाद दानदाताओं और बॉन्ड हासिल करने वाले दलों की दो अलग-अलग लिस्ट पोल पैनल की तरफ से अपनी वेबसाइट पर पब्लिश की गईं।
