Get App

Lok Sabha Elections 2024: ओडिशा में अकेले लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ेगी BJP, बीजेडी संग नहीं बनी बात

Lok Sabha Elections 2024: BJD के साथ BJP के गठबंधन को लेकर चल रही बातचीत के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हाल ही में कहा था कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा इस पर अंतिम निर्णय लेंगे

Akhileshअपडेटेड Mar 22, 2024 पर 7:51 PM
Lok Sabha Elections 2024: ओडिशा में अकेले लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ेगी BJP, बीजेडी संग नहीं बनी बात
Lok Sabha Elections 2024: पहले BJP और BJD में गठबंधन होने की पूरी संभावना थी

Lok Sabha Elections 2024: ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और बीजू जनता दल (BJD) अकेले ही लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। BJP और राज्य में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) के बीच गठबंधन की संभावनाएं शुक्रवार (22 मार्च) को उस समय लगभग खत्म हो गईं, जब केंद्र की सत्ताधारी पार्टी ने आगामी लोकसभा और राज्य विधानसभा के चुनावों में सभी सीट पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। पिछले कुछ दिनों मसे दोनों दलों में गठबंधन को लेकर विभिन्न स्तरों पर बातचीत हो रही थी।

BJP की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल ने X पर एक पोस्ट में कहा, "4.5 करोड़ ओडिशावासियों की आशा, अभिलाषा और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में विकसित भारत तथा विकसित ओडिशा बनाने के लिए BJP इस बार लोकसभा की सभी 21 और विधानसभा की सभी 147 सीट पर अकेले चुनाव लड़ेगी।" बता दें कि ओडिशा में लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी होंगे।

बीजेपी ने शुरू की हमला

सामल ने कहा कि देश भर में जहां भी 'डबल इंजन' की सरकार रही है, वहां विकास एवं गरीब कल्याण के कार्यों में तेजी आई है और राज्य हर क्षेत्र में आगे बढे हैं। उन्होंने कहा, "लेकिन आज ओडिशा में मोदी सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाएं जमीन पर नहीं पहुंच पा रही हैं, जिससे ओडिशा के गरीब बहनों-भाइयों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है।" उन्होंने अपने पोस्ट में आगे कहा, "ओडिशा-अस्मिता, ओडिशा गौरव और ओडिशा के लोगों के हित से जुड़े अनेक विषयों पर हमारी चिंताएं हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें