Gorakhpur Loksabha Seat: गोरखपुर लोकसभा सीट, जिसकी दशा और दिशा गोरखनाथ मठ से तय होती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कर्म स्थल भी गोरखपुर है और गृह जनपद भी, ऐसे में यूपी की लोकसभा सीट में बनारस के बाद यह दूसरी ऐसी सीट है, जिसे सबसे अहम माना जाता है। अब तक हुए लोकसभा चुनाव में 11 बार से ज्यादा मंदिर के महंत या उससे जुड़े लोगों ने ही जीत दर्ज की है। गोरखनाथ मंदिर के महंत अवैद्यनाथ ने 1991 में इस लोकसभा सीट से जीत हासिल कर इस परंपरा की शुरुआत की थी, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे ले गए और 2017 तक लगातार योगी आदित्यनाथ 5 बार इस सीट से सांसद हुआ करते थे। पूर्वांचल की खास सीटों में से एक गोरखपुर के इस सीट पर 17 लोकसभा चुनाव हुए हैं, जिसमें 11 बार से ज्यादा मंदिर का प्रतिनिधित्व करने वाले या मंदिर के महंत ने इस चुनाव में जीत हासिल की है।
