नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के लगातार तीसरी बार प्रधानंत्री बनने के बाद भारत अगले एक साल में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने 9 मई को झारखंड में ये बातें कही। झारखंड की राजधानी रांची में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा, "मोदी सरकार एक बार फिर से तीसरे कार्यकाल के लिए आएगी। जैसा कि प्रधानमंत्री ने कहा है, भारत की इकोनॉमी आने वाले साल में पांचवें स्थान से उछलकर तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी।" उन्होंने कहा, "इसके लिए झारखंड के सहयोग की भी जरूरत है। इसलिए मैं सभी से अपील करूंगी कि देश की भलाई और भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए वोट करें। हम झारखंड में जंगल राज नहीं चाहते।"
