Bihar Political Crisis: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार में विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) के टूटने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। नीतीश कुमार की पार्टी ने कहा कि इसके नेता अपनी पार्टी को मजबूत करने में लगे थे, विपक्षी गठबंधन को नहीं। JDU के प्रवक्ता के. सी. त्यागी ने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस के भीतर का एक गुट I.N.D.I.A. गठबंधन का नेतृत्व हथियाना चाहता था और साजिश के तहत नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम गठबंधन के अध्यक्ष के तौर पर प्रस्तावित किया गया।
