Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर I.N.D.I.A. गठबंधन दरार देखने को को मिल रहा है। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए JMM और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर हुए समझौते पर निराशा व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने रविवार को कहा कि 12 से कम सीट उसे स्वीकार्य नहीं होंगी। RJD ने कहा कि अगर अकेले चुनावी मैदान में उतरना पड़ा, तो उस स्थिति में भी वह I.N.D.I.A. गठबंधन की संभावनाओं को नुकसान नहीं पहुंचाएगा।
