Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने 35 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय सीट से चुनाव चुनावी मैदान में हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होंगे और चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। हेमंत सोरेन साहिबगंज जिले के बरहेट (सुरक्षित) निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साइमन माल्टो से 25,740 मतों से सीट जीती थी।