Get App

Jharkhand polls: कौन हैं गमालियल हेम्ब्रम? जिन्हें BJP ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ उतारा

Jharkhand Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार (28 अक्टूबर) को आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए बरहेट निर्वाचन क्षेत्र से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ गमालियल हेम्ब्रम को चुनावी मैदान में उतारा। झारखंड में 13 और 20 नवंबर को 81 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है। जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी

Akhileshअपडेटेड Oct 28, 2024 पर 2:06 PM
Jharkhand polls: कौन हैं गमालियल हेम्ब्रम? जिन्हें BJP ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ उतारा
Jharkhand Election 2024: झारखंड में 13 नवंबर और 20 नवंबर को 81 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने झारखंड विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ सोमवार (28 अक्टूबर) को बरहेट सीट से युवा नेता गमालियल हेम्ब्रम को उम्मीदवार घोषित किया। हेम्ब्रम ने 2019 के विधानसभा चुनावों में आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के टिकट पर बरहेट से चुनाव लड़ा था और 2,573 वोट हासिल कर चौथे स्थान पर रहे थे। झारखंड में आगामी 13 नवंबर और 20 नवंबर को 81 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

बीजेपी की ओर से जारी दो उम्मीदवारों की दूसरी सूची के मुताबिक, टुंडी विधानसभा सीट से विकास महतो भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार होंगे। हेमंत सोरेन साहिबगंज जिले की बरहेट (एसटी) सीट से मौजूदा विधायक हैं। JMM का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर उन्होंने 2019 में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी BJP के साइमन माल्टो को 25,740 मतों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में हेम्ब्रम आजसू के उम्मीदवार के रुप में मैदान में थे और वह चौथे स्थान पर रहे थे।

सोरेन ने दिसंबर 2019 के विधानसभा चुनावों में दुमका और बरहेट दोनों सीटें जीतीं और बरहेट को बरकरार रखने का फैसला किया। साल 2014 के विधानसभा चुनाव में हेमंत के सामने बरहेट से हेमलाल मुर्मू थे। मुर्मू को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

बीजेपी ने 19 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। पार्टी राज्य की 81 विधानसभा सीटों में से 68 पर चुनाव लड़ रही है और बाकी सीटें गठबंधन के लिए छोड़ी गई हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें