Jharkhand Chunav Parinam 2024: करीब 24 साल पहले अस्तित्व में झारखंड राज्य की 14 लोकसभा सीटों में से बीजेपी को 8 सीटें हासिल हुई हैं। कांग्रेस की बात करें तो इसने 2 सीटें जीती हैं तो झारखंड मुक्ति मोर्चा को 3 सीटें मिली है। आजसू पार्टी ने एक सीट हासिल की है। एग्जिट पोल की बात करें तो झारखंड के लिए ये लगभग सही साबित हुए हैं। न्यूज18 के मेगा एग्जिट पोल के मुताबिक झारखंड में बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए को इस बार 9-12 सीटें मिलने का अनुमान था। एग्जिट पोल में कांग्रेस के गठबंधन I.N.D.I.A. को 2-5 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था।
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों की सूची
झारखंड में कुल 14 लोकसभा सीटे हैं। इन सीटों के नाम इस प्रकार है - चतरा, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, हजारीबाग, जमशेदपुर, खूंटी, कोडरमा, लोहरदगा, पलामू, राजमहल, रांची, सिंहभूम।
2019 के पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी की अगुआई वाले NDA गठबंधन ने राज्य की 14 में से 12 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसमें से 11 सीट पर बीजेपी जीती थी। जबकि एक सीट पर AJSU को मिली थी। दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी और झामुमो महज एक-एक सीट पर सिमट गई थीं।
करीब 10 साल पहले वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने राज्य की 14 में से 12 लोकसभा सीटें जीती थी। कांग्रेस इस चुनाव में अपना खाता नहीं खोल पाई थी। वहीं झामुमो को 2 सीटों पर जीत मिली थी।