Credit Cards

Jharkhand Loksabha Elections Date: झारखंड में लोकसभा चुनाव 4 चरणों में होंगे, आचार सहिंता लागू, देखें पूरा शेड्यूल

Jharkhand Loksabha Elections Schedule Date: झारखंड की 14 लोकसभा सीट के लिये चार चरणों में चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने शनिवार को घोषणा की कि राज्य में मतदान 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से एक जून तक सात चरणों में होंगे। मतगणना चार जून को होगी

अपडेटेड Mar 16, 2024 पर 5:50 PM
Story continues below Advertisement
Jharkhand Loksabha Elections Schedule Date: राज्य में 2.54 करोड़ से अधिक मतदाता हैं

Jharkhand Loksabha Elections Schedule Date: झारखंड की 14 लोकसभा सीट के लिये चार चरणों में चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने शनिवार को घोषणा की कि राज्य में मतदान 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से एक जून तक सात चरणों में होंगे। मतगणना चार जून को होगी। झारखंड की कुल 14 लोकसभा सीट में से पांच अनुसूचित जनजाति और एक सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। राज्य में 2.54 करोड़ से अधिक मतदाता हैं, जिनमें 1.29 करोड़ पुरुष, 1.24 करोड़ महिलाएं और 413 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। इनमें 22 लाख मतदाता पहली बार वोट देंगे।

चुनाव का पूरा शेड्यूल

झारखंड में पहले फेज के दौरान सिंहभूम, लोहरदगा, खूंटी, पलामू में चुनाव कराये जाएंगे। वहीं दूसरे फेज में चतरा, कोडरमा, हजारीबाग जिले में चुनाव होंगे। तीसरे फेज में गिरिडीह, धनबाद, रांची, जमशेदपुर जिले में मतदान कराए जाएंगे। जबकि चौथे फेज में राज महल, दुमका, गोड्डा में चुनाव होंगे।

2019 के लोकसभा चुनाव का हाल


साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 14 में से 11 सीट पर जीत हासिल की थी, जबकि उसकी सहयोगी आजसू पार्टी को एक सीट मिली, जबकि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को एक-एक सीट मिली थी। झारखंड में पिछला लोकसभा चुनाव भी चार चरणों में हुआ था।

देश में 7 चरण में होंगे लोकसभा चुनाव

देश भर में लोकसभा चुनाव 7 चरण में होंगे। पहला चरण 19 अप्रैल को होगा। सातवें और आखिरी चरण के लिए 1 जून को मतदान डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। देखें पूरा शेड्यूल-

schedule

यह भी पढ़ें- क्या एक लोकसभा सीट से बन सकते हैं 2 सांसद? भारत में ऐसा भी हो चुका है

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।