Credit Cards

Jharkhand Chunav Exit Poll: झारखंड में BJP की बंपर जीत, नहीं चला हेमंत सोरेन का सहानुभूति फैक्टर, देखें एग्जिट पोल के नतीजे

Jharkhand exit poll 2024: झारखंड लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल अब से बस कुछ ही देर में आने वाले हैं। चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक, 1 जून की शाम 6.30 बजे से एग्जिट पोल का प्रसारण होगा। झारखंड में इस बार मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुआई वाले एनडीए और कांग्रेस-झामुमो की अगुआई वाले इंडिया गठबंधन में है। प्रदेश में लोकसभा की कुल 14 सीटें हैं

अपडेटेड Jun 01, 2024 पर 9:13 PM
Story continues below Advertisement
Jharkhand Chunav Exit Poll: झारखंड में मुख्य मुकाबला BJP की अगुआई वाले एनडीए और कांग्रेस-झामुमो की अगुआई वाले इंडिया गठबंधन में है

Jharkhand Exit Poll 2024: झारखंड लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल  नतीजे आने शुरू हो गए हैं। चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक, 1 जून की शाम 6.30 बजे से एग्जिट पोल के नतीजे जारी होने शुरू हुए हैं। अधिकतर एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य मं बड़ी जीत हासिल करती हुई दिख रही है। झारखंड में बीजेपी का मुख्य मुकाबला कांग्रेस-झामुमो की अगुआई वाले इंडिया गठबंधन से है। झारखंड में लोकसभा की कुल 14 सीटें हैं, जिनमें चार चरणों में मतदान पूरा हुआ है।

- Jharkhand Exit Poll: झारखंड में BJP की लहर बरकरार, News18 का मेगा एग्जिट पोल जारी

News18 के मेगा एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड में एनडीए गठबंधन को इस बार 9-12 सीटों पर जीत मिल सकती है। वहीं इंडिया गठंबधन के खाते में 2 से 5 सीटें जा सकती है।

- Jharkhand Exit Poll: इंडिया गठबंधन को मिल सकती है 4 से 6 सीटें, एक्सिस माय इंडिया का सर्वे


' इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया' के एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड में बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन को 8 से 10 सीटों पर जीत मिल सकती हैं। वहीं 'कांग्रेस-झामुमो' की अगुआई वाले इंडिया गठबंधन को 4 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है।

- Jharkhand Exit Poll: रिपब्लिक-मैट्रिज के एग्जिट पोल में BJP को 10-12 सीटें

'रिपब्लिक-मैट्रिज' के एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड में बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन को 10 से 12 सीटें मिल सकती हैं। वहीं 'कांग्रेस-झामुमो की अगुआई वाले इंडिया गठबंधन को 2 से 4 सीटों पर जीत मिल सकती हैं। वहीं अन्य के खाते में शून्य सीटें रहेंगी।

- Jharkhand Exit Poll: इंडिया न्यूज के एग्जिट पोल में भी बीजेपी को मिल रही 12 सीटें

'इंडिया न्यूज-डी डायनामिक्स' एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड में बीजेपी की अगुआई वाले NDA गठबंधन को 12 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस-झामुमो की अगुआई वाले इंडिया गठबंधन के खाते में 2 सीटें जा सकती हैं।

- Jharkhand Exit Poll 2024: झारखंड में एनडीए फिर 12 सीट की लगाएगा 'हैट्रिक', न्यूज नेशन का एग्जिट पोल

न्यूज नेशन के एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड में बीजेपी की अगुआई वाले एनडीए गठबंधन को 12 सीटें मिल सकती हैं। इससे पहले 2014 और 2019 के एग्जिट पोल में भी एनडीए को 12 सीटें मिली थीं। वहीं दूसरी ओर इंडिया गठबंधन के खाते में 2 सीटें जा सकती हैं।

- Jharkhand Exit Poll 2024: बीजेपी को 12 सीटों पर मिलेगी जीत, टुडेज चाणक्या का एग्जिट पोल

'News24-टुडेज चाणक्य' एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड में बीजेपी को इस बार 12 लोकसभा सीटों पर जीत मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस-झामुमो की अगुआई वाले इंडिया गठबंधन को 2 सीट मिल सकते हैं। बीजेपी को पिछली बार भी 12 सीटों पर ही जीत मिली थी।

- टाइम्स नाऊ के एग्जिट पोल में बीजेपी को भारी जीत का अनुमान

Times Now-ETG एग्जिट पोल ने झारखंड में बीजेपी की बंपर जीत का अनुमान जताया है। एग्जिट पोल के मुताबिक राज्य की 14 में से 13 सीटों पर बीजेपी जीत हासिल कर सकती है। वहीं कांग्रेस-झामुमो की अगुआई वाले इंडिया गठबंधन को महज 1 सीट से संतोष करना पड़ सकता है।

2024 एग्जिट पोल के नतीजे

 NDA  INDIA Alliance
 न्यूज 18 मेगा एग्जिट पोल  9-12  2-5
टाइम्स नाउ-ETG 13 1
न्यूज नेशन 12 2
इंडिया न्यूज-डी डायनामिक्स  12  2
रिपब्लिक-मैट्रिज  10-12  2-4
 इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया  8-10  4-6
News24-टुडेज चाणक्य  12  2

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से सुर्खियों में रहा झारखंड का लोकसभा चुनाव

चुनाव के ठीक पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (ED) को एक मनीलॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तार कर लिया था। इसके चलते यहां के चुनाव नतीजों पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों इस गिरफ्तारी को भुनाने में लगे हैं।

पिछले 2 लोकसभा चुनावों से बीजेपी को मिल रही बड़ी जीत

भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 2014 और 2019 दोनों लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत मिली थी। उसने सामने लगातार तीसरी बार अपनी जीत को दोहराने की चुनौती है। वहीं झामुमो की अगुआई में इंडिया गठबंधन, हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के मुद्दे को भुनाने और बीजेपी के विजय रथ को रोकने की कोशिश में लगा हुआ है।

झारखंड का चुनावी समीकरण

NDA गठबंधन में बीजेपी के अलावा ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (AJSU) है। झारखंड की 14 में से 13 लोकसभा सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ रही है। वहीं 1 सीट उसने अपने सहयोगी AJSU को दी है। वहीं इंडिया गठबंधन के बैनर तले कुल 4 दल- कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, सीपीआई (ML) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें कांग्रेस सबसे अधिक 7 सीट पर और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) 5 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं सीपीआई (ML) और आरजेडी एक-एक सीट पर चुनाव लड़ रही हैं।

झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों की सूची

झारखंड में कुल 14 लोकसभा सीटे हैं। इन सीटों के नाम इस प्रकार है - चतरा, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, हजारीबाग, जमशेदपुर, खूंटी, कोडरमा, लोहरदगा, पलामू, राजमहल, रांची, सिंहभूम।

2019 का लोकसभा चुनाव

2019 के पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी की अगुआई वाले NDA गठबंधन ने राज्य की 14 में से 12 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसमें से 11 सीट पर बीजेपी जीती थी। जबकि एक सीट पर AJSU को मिली थी। दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी और झामुमो महज एक-एक सीट पर सिमट गई थीं।

2014 का लोकसभा चुनाव

इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी ने राज्य की 14 में से 12 लोकसभा सीटें जीती थी। कांग्रेस इस चुनाव में अपना खाता नहीं खोल पाई थी। वहीं झामुमो को 2 सीटों पर जीत मिली थी।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 Live: एग्जिट पोल में बीजेपी को कर्नाटक से शुभ संकेत, राज्य में मिल सकती हैं 21 से 24 सीटें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।