Get App

सीएम पद से हटाए जाने पर 'अपमानित' महसूस कर रहे हैं चंपई सोरेन! क्या हेमंत सोरेन के दबाव में दिया इस्तीफा?

Jharkhand Politics: हेमंत सोरेन ने 31 जनवरी को अपनी गिरफ्तारी से पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। चंपई सोरेन ने 2 फरवरी को झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। हेमंत सोरेन को लगभग पांच महीने बाद 28 जून को जेल से रिहा किया गया था

Akhileshअपडेटेड Jul 04, 2024 पर 11:58 AM
सीएम पद से हटाए जाने पर 'अपमानित' महसूस कर रहे हैं चंपई सोरेन! क्या हेमंत सोरेन के दबाव में दिया इस्तीफा?
Jharkhand Politics: शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री होंगे

Jharkhand Politics: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बुधवार (3 जुलाई) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता हेमंत सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले, सत्तारूढ़ महा गठबंधन के नेताओं और विधायकों ने चंपई सोरेन के आवास पर एक बैठक में सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को JMM विधायक दल का नेता चुना। हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया और जल्द ही शपथग्रहण समारोह आयोजित होने की संभावना है। शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री होंगे।

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद 2 फरवरी को झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले चंपई सोरेन ने बुधवार शाम को राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। इस दौरान JMM के कार्यकारी अध्यक्ष की उपस्थिति में अपना इस्तीफा दे दिया जिससे दिन भर चलीं अटकलों पर विराम लग गया। झारखंड 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग होकर एक पृथक राज्य बना था। झारखंड में JMM, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के गठबंधन की सरकार है।

CM ने हेमंत सोरेन के दबाव में दिया इस्तीफा?

पीटीआई ने JMM के एक सूत्र के हवाले से बताया, "बैठक में चंपई सोरेन की जगह हेमंत सोरेन को लाने का फैसला लिया गया।" पार्टी सूत्रों के मुताबिक, चंपई सोरेन की जगह हेमंत सोरेन को लाने का फैसला तो लिया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि JMM खेमे में सब कुछ ठीक नहीं है। एनडीटीवी को सूत्रों ने बताया कि जेएमएम विधायक दल की बैठक में लिए गए फैसले से चंपई सोरेन "अपमानित" महसूस कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें