पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने इस आरोप को खारिज कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तहत भारत में लोकतंत्र खत्म हो रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में एक भी राज्य सरकार को बर्खास्त नहीं किया गया, जबकि उनके पूर्ववर्ती डॉ. मनमोहन सिंह ने 11 राज्य सरकारों को बर्खास्त कर दिया था। बता दें कि मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। सुब्रमण्यम ने 2018 से 2021 तक CEA के रूप में कार्य किया। नॉर्थवेस्टर्न के केलॉग बिजनेस स्कूल में पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन के साथ एक पैनल चर्चा के दौरान उन्होंने ये बातें कही।
