'चुनाव जीतने के लिए आतंकी संगठनों से मांग रहा मदद', वायनाड ने राहुल गांधी पर बरसीं स्मृति ईरानी

Lok Sabha Chunav 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बुधवार को यहां आयोजित रोडशो 2019 के कार्यक्रम से बिल्कुल अलग था, जब भीड़ में सहयोगी IUML के हरे झंडों की संख्या कांग्रेस पार्टी के झंडों से ज्यादा थी। इस बार रोडशो के दौरान दोनों दलों के झंडे नहीं दिखे

अपडेटेड Apr 04, 2024 पर 2:54 PM
Lok Sabha Chunav 2024: स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी IUML के समर्थन से शर्मिंदा हैं

Lok Sabha Chunav 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के निर्वाचन क्षेत्र के दौरे के एक दिन बाद गुरुवार (4 अप्रैल) को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) हाथ में 'धनुष और तीर' लेकर केरल के वायनाड (Wayanad constituency) पहुंचीं। वह 4 अप्रैल को एक रोड शो में बीजेपी उम्मीदवार के सुरेंद्रन के साथ थीं, जिन्होंने वायनाड से लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। वायनाड में अपना नामांकन दाखिल करने से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ 3 अप्रैल को कलपेट्टा में एक रोड शो भी किया। वायनाड से सुरेंद्रन की उम्मीदवारी पिछले हफ्ते घोषित की गई थी। हालांकि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और LDF उम्मीदवार एनी राजा के नामों की घोषणा बहुत पहले ही कर दी गई थी।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि विपक्षी दल इतना नीचे गिर गया है कि वह चुनाव जीतने के लिए ''आतंकवादी संगठनों'' से मदद मांग रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी IUML के समर्थन से शर्मिंदा हैं इसलिए रोड शो में उसका झंडा नहीं दिखाया गया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी राहुल गांधी आईयूएमएल के समर्थन से शर्मिंदा हैं इसलिए रोड शो में उसका झंडा नहीं दिखाया गया के समर्थन से शर्मिंदा हैं इसलिए रोड शो में उसका झंडा नहीं दिखाया गया।

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बुधवार को वायनाड में आयोजित रोडशो 2019 के कार्यक्रम से बिल्कुल अलग था, जब भीड़ में सहयोगी IUML के हरे झंडों की संख्या कांग्रेस पार्टी के झंडों से ज्यादा थी। इस बार रोडशो के दौरान दोनों दलों के झंडे नहीं दिखे। वह स्पष्ट रूप से प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) की राजनीतिक शाखा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) का जिक्र कर रही थीं, जो आगामी लोकसभा चुनाव के लिए केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) को समर्थन दे रही है।


ईरानी ने अमेठी में दी थी मात

राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में वायनाड में 4 लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। हालांकि, वह 2019 में कांग्रेस के गढ़ अमेठी में ईरानी से हार गए। उन्होंने राहुल गांधी को 55,000 वोटों से हराया, लेकिन गांधी फिर 2019 में वायनाड की सीट से संसद पहुंचे। उन्होंने अमेठी में "बाहरी" होने के लिए गांधी पर बार-बार हमला किया है। वह हमेशा कहती थीं कि अमेठी उनका 'घर' है। 2021 में उन्होंने वहां जमीन खरीदी और अब अपना घर भी बना लिया है।

ये भी पढ़ें- बिहार के जमुई में 'जंगलराज' का जिक्र कर RJD पर बरसे पीएम मोदी, पप्पू यादव ने पूर्णिया से दाखिल किया नामांकन

जिस दिन गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' ने उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया, उस दिन ईरानी ने अमेठी में अपने घर पर "गृह प्रवेश" किया। ईरानी ने अब वायनाड को लेकर राहुल गांधी पर दबाव बनाया है। वह लगातार राहुल से वायनाड के बारे में सवाल पूछती रही हैं। ईरानी ने कहा, "अगर वह वायनाड में रहते हैं, तो इसका भी अमेठी जैसा ही हश्र होगा। इसका भी अमेठी जैसा ही हश्र होगा। इसलिए, आपको (लोगों को) यह सुनिश्चित करना होगा कि वह यहां न रहे।'' केरल में इस साल लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 26 अप्रैल को होगा और वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।