Lok Sabha Chunav 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के निर्वाचन क्षेत्र के दौरे के एक दिन बाद गुरुवार (4 अप्रैल) को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) हाथ में 'धनुष और तीर' लेकर केरल के वायनाड (Wayanad constituency) पहुंचीं। वह 4 अप्रैल को एक रोड शो में बीजेपी उम्मीदवार के सुरेंद्रन के साथ थीं, जिन्होंने वायनाड से लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। वायनाड में अपना नामांकन दाखिल करने से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ 3 अप्रैल को कलपेट्टा में एक रोड शो भी किया। वायनाड से सुरेंद्रन की उम्मीदवारी पिछले हफ्ते घोषित की गई थी। हालांकि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और LDF उम्मीदवार एनी राजा के नामों की घोषणा बहुत पहले ही कर दी गई थी।
