Lok Sabha Election 2024: दिल्ली कांग्रेस के नेता ओमप्रकाश बिधूड़ी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। आम आदमी पार्टी (आप) के साथ कांग्रेस के गठबंधन को उन्होंने अपने इस्तीफे का प्रमुख कारण बताया है। यह लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस के लिए एक और बड़ा झटका है। इससे पहले अरविंदर सिंह लवली ने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख का पद छोड़ दिया था। इसके अलावा पूर्व विधायक नीरज बसोया और नसीब सिंह भी आप के साथ कांग्रेस के गठबंधन के विरोध में पार्टी छोड़ चुके हैं।