Get App

PDP ने कश्मीर घाटी में की 3 उम्मीदवारों की घोषणा, महबूबा मुफ्ती अनंतनाग से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

Lok Sabha Elections 2024: यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस कश्मीर में सपोर्ट करेगी? इस पर पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि वह बदले में राष्ट्रीय पार्टी को समर्थन नहीं दे रही हैं। उन्होंने कहा, "हमने संविधान और लोकतंत्र को बचाने की बड़ी लड़ाई में कांग्रेस का समर्थन करने का फैसला किया है।"

Akhileshअपडेटेड Apr 07, 2024 पर 6:29 PM
PDP ने कश्मीर घाटी में की 3 उम्मीदवारों की घोषणा, महबूबा मुफ्ती अनंतनाग से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव
Lok Sabha Elections 2024: PDP दो सीटों उधमपुर और जम्मू पर कांग्रेस का समर्थन करेगी

Lok Sabha Elections 2024: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) ने रविवार (7 अप्रैल) को कश्मीर घाटी में 3 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) अनंतनाग निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। महबूबा मुफ्ती DPAP अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद के खिलाफ अनंतनाग-राजौरी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी, जिससे यह नवगठित निर्वाचन क्षेत्र इन चुनावों में जम्मू-कश्मीर में सबसे हाई-प्रोफाइल मुकाबला बन जाएगा। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने प्रभावशाली गुर्जर नेता मियां अल्ताफ अहमद को इस सीट से मैदान में उतारा है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। पीडीपी संसदीय बोर्ड के प्रमुख सरताज मदनी ने कहा कि पार्टी की युवा शाखा के अध्यक्ष वहीद पारा श्रीनगर से और पूर्व राज्यसभा सदस्य मीर फयाज बारामूला से चुनाव लड़ेंगे।

महबूबा मुफ्ती और सरताज मदनी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा की। घोषणा के मुताबिक, पार्टी की युवा शाखा के अध्यक्ष वहीद पारा श्रीनगर से और पूर्व राज्यसभा सदस्य मीर फयाज बारामूला से चुनाव लड़ेंगे। मुफ्ती ने कहा कि पीडीपी जम्मू क्षेत्र की दो सीटों उधमपुर और जम्मू में कांग्रेस का समर्थन करेगी।

कांग्रेस भी करेगी PDP का समर्थन?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें