Get App

BJP की 12वीं लिस्ट जारी! अभिषेक बनर्जी के खिलाफ अभिजीत दास लड़ेंगे चुनाव, शशांक मणि त्रिपाठी देवरिया से प्रत्याशी

UP Lok Sabha Elections 2024: देवरिया से मौजूदा सांसद और यूपी बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी का टिकट कट गया है। महाराष्ट्र के सतारा से छत्रपति उदयनराज भौंसले को टिकट दिया गया है। इसके अलावा केंद्र में सत्ताधारी बीजेपी ने पंजाब के लिए 3 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है

Akhileshअपडेटेड Apr 16, 2024 पर 2:10 PM
BJP की 12वीं लिस्ट जारी! अभिषेक बनर्जी के खिलाफ अभिजीत दास लड़ेंगे चुनाव, शशांक मणि त्रिपाठी देवरिया से प्रत्याशी
UP Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश के लिए 2 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है

Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार (16 अप्रैल) को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सात उम्मीदवारों की अपनी 12वीं लिस्ट जारी की। बीजेपी ने कोलकाता की चर्चित डायमंड हार्बर सीट से अभिजीत दास (बॉबी) को चुनावी मैदान में उतारा है। इस सीट से बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता और सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) चुनाव लड़ रहे हैं।

इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के चर्चित देवरिया लोकसभा सीट से शशांक मणि त्रिपाठी (Shashank Mani Tripathi from Deoria) तो वहीं फरिजोबादा से ठाकुर विश्वदीप सिंह को टिकट दिया गया है। देवरिया से मौजूदा सांसद और यूपी बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी का टिकट कट गया है।

महाराष्ट्र के सतारा से छत्रपति उदयनराज भौंसले को टिकट दिया गया है। केंद्र में 10 साल से सत्ताधारी बीजेपी ने पंजाब के लिए 3 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। जबकि उत्तर प्रदेश के लिए 2 सीट की घोषणा की। वहीं, पश्चिम बंगाल से 1 सीट की घोषणा की गई।

देखें, किसे कहां से मिला टिकट?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें