Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा को हजारीबाग लोकसभा सीट से मनीष जायसवाल को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद चुनाव प्रचार में भाग नहीं लेने और इस तरह पार्टी की छवि को खराब करने के लिए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी कर 2 दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है। सिन्हा ने पांचवें चरण के मतदान के दौरान सोमवार (20 मई) को हजारीबाग में अपना वोट भी नहीं डाला। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा हजारीबाग से मौजूदा सांसद हैं।