Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी शिरोमणि अकाली दल (SAD) के साथ गठबंधन नहीं करेगी। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) ने मंगलवार (26 मार्च) को इसका ऐलान करते हुए कहा कि बीजेपी पंजाब में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। यह घोषणा शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी में संसदीय चुनाव के लिए फिर से गठबंधन करने संबंधी बातचीत की अटकलों के बीच की गई है।
