Get App

West Bengal: कूचबिहार में केंद्रीय मंत्री पर हमले के बाद बवाल, BJP-TMC के बीच भारी झड़प

West Bengal: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशिथ प्रामाणिक ने आरोप लगाया कि जब उनका काफिला इलाके से निकल रहा था, तभी टीएमसी के रैली स्थल से पथराव किया गया। प्रमाणिक ने आरोप लगाया कि उत्तर बंगाल विकास मंत्री गुहा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं की पिटाई करने का नेतृत्व किया और पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करने का निर्देश दिया

Akhileshअपडेटेड Mar 20, 2024 पर 11:23 AM
West Bengal: कूचबिहार में केंद्रीय मंत्री पर हमले के बाद बवाल, BJP-TMC के बीच भारी झड़प
West Bengal: केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि टीएमसी के रैली स्थल से पथराव किया गया

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले (West Bengal’s Cooch Behar district) में राज्य में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थकों के बीच मंगलवार (19 मार्च) शाम को उस समय झड़प हो गई जब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशिथ प्रामाणिक (Nisith Paramanik) द्वारा संबोधित एक जनसभा समाप्त हुई थी। राज्य मंत्री उदयन गुहा के नेतृत्व में एक रैली पास ही शुरू होने वाली थी। यह घटना दिनहाटा बाजार इलाके में देर रात उस वक्त हुई जब स्थानीय बीजेपी सांसद प्रमाणिक जनसभा में शामिल होने के बाद वहां से जा रहे थे। घटनास्थल से कुछ मीटर की दूरी पर TMC की भी सभा होने वाली थी।

प्रमाणिक ने आरोप लगाया कि जब उनका काफिला इलाके से निकल रहा था, तभी टीएमसी के रैली स्थल से पथराव किया गया। प्रमाणिक ने आरोप लगाया कि उत्तर बंगाल विकास मंत्री गुहा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं की पिटाई करने का नेतृत्व किया और पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। हालांकि गुहा ने आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी समर्थकों ने टीएमसी के रैली स्थल पर पथराव किया।

पुलिस ने किया लाठी चार्ज

हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। बताया जाता है कि जब दोनों पक्षों को रोकने के लिए हस्तक्षेप किया गया तो एक पुलिस अधिकारी सहित कई लोग घायल हो गए, जिनके बीच मारपीट हुई। हिंसा में कई दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। 7 चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद पश्चिम बंगाल में प्रतिद्वंद्वी दलों के समर्थकों के बीच यह कथित तौर पर पहली झड़प है। घटना के बाद तृणमूल कांग्रेस ने आज (20 मार्च) दिनहाटा में 24 घंटे के बंद का आह्वान किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें