Credit Cards

Lok Sabha Election 2024 Phase 2: दूसरे चरण में कहां-कहां होगी वोटिंग, देखें राज्यों और लोकसभा सीटों की पूरी लिस्ट

Lok Sabha Election 2024 Phase 2: आम चुनाव के दूसरे चरण में कुछ हाई-प्रोफाइल सीटें भी हैं, जिनमें मथुरा जहां से ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी अपनी तीसरी जीत की उम्मीद कर रही हैं और मेरठ जहां से BJP ने रामायण अभिनेता अरुण गोविल को मैदान में उतारा है। दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। इस चरण में 13 राज्यों के 89 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा

अपडेटेड Apr 24, 2024 पर 3:15 PM
Story continues below Advertisement
Loksabha Election Phase 2: दूसरे चरण में कहां-कहां होगी वोटिंग, देखें राज्यों और लोकसभी सीटों की पूरी लिस्ट

Lok Sabha Election 2024 Phase 2: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के दूसरे चरण के मतदान (Second Phase Voting) के लिए बुधवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार पर रोक लग जाएगी। 2024 के आम चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। इस चरण में 13 राज्यों के 89 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। जिन राज्यों में 26 अप्रैल को मतदान होने जा रहा है वो हैं- असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, राजस्थान, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर।

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के दूसरे चरण में कुछ हाई-प्रोफाइल सीटें भी हैं, जिनमें मथुरा जहां से ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी (Hema Malini) अपनी तीसरी जीत की उम्मीद कर रही हैं और मेरठ जहां से BJP ने रामायण अभिनेता अरुण गोविल को मैदान में उतारा है।

इसके अलावा बिहार में पूर्णिया भी इस चरण में सबसे चर्चित लोकसभा सीटों में से एक है, क्योंकि पप्पू यादव ने मौजूदा JDU सांसद संतोष कुमार कुशवाहा के खिलाफ एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में एंट्री की है।


दक्षिण में, केरल की पहाड़ी वायनाड सीट पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, CPI की एनी राजा और बीजेपी केरल के अध्यक्ष के सुरेंद्रन के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा।

 Lok Sabha Chunav 2024: दूसरे चरण में किन सीटों पर होगा मतदान?

संख्या असम की पांच सीटों पर होगा मतदान 
1. करीमगंज
2. सिलचर
3. मंगलदोई
4. नवगोंग
5. कलियाबोर

संख्या बिहार की पांच सीटों पर होगा मतदान 
1. किशनगंज
2. पूर्णिया
3. कटिहार
4. भागलपुर
5. बांका

संख्या छत्तीसगढ़ की तीन सीटों पर होगा मतदान 
1. राजनांदगांव
2. महासमुंद
3. कांकेर

संख्या कर्नाटक की 14 सीटों पर होगा मतदान 
1. उडुपी चिकमंगलूर
2. हसन
3. दक्षिण कन्नड़
4. चित्रदुर्ग
5. तुमकुर
6. मांड्या
7. मैसूर
8. चामराजनगर
9. बेंगलुरु ग्रामीण
10. बेंगलुरु उत्तर
11. बेंगलुरु सेंट्रल
12. बेंगलुरु दक्षिण
13. चिकबल्लापुर
14. कोलार

संख्या केरल की 20 सीटों पर होगा मतदान 
1. कासरगोड
2. कन्नूर
3. वटकारा
4. वायनाड
5. कोझिकोड
6. मलप्पुरम
7. पोन्नानी
8. पलक्कड़
9. अलाथुर
10. त्रिशूर
11. चलाकुडी
12. एर्नाकुलम
13. इडुक्की
14. कोट्टायम
15. अलाप्पुझा
16. मावेलिककारा
17. पथानामथिट्टा
18. कोल्लम
19. अटिंगल
20. तिरुवनंतपुरम

संख्या पश्चिम बंगाल की 3 सीटों पर होगा मतदान 
1. दार्जिलिंग
2. बालुरघाट
3. रायगंज

संख्या राजस्थान की 13 सीटों पर होगा मतदान 
1. टोंक-सवाई माधोपुर
2. अजमेर
3. जोधपुर
4. पाली
5. बाड़मेर
6. जालौर
7. उदयपुर
8. बांसवाड़ा
9. चित्तौड़गढ़
10. राजसमंद
11. भीलवाड़ा
12. कोटा
13. झालावाड़-बारां

संख्या महाराष्ट्र की 8 सीटों पर होगा मतदान 
1. बुलढाणा
2. अकोला
3. अमरावती (SC)
4. वर्धा
5. यवतमाल-वाशिम
6. हिंगोली
7. नांदेड़
8. परभणी

संख्या उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर होगा मतदान 
1. अमरोहा
2. मेरठ
3. बागपत
4. गाजियाबाद
5. गौतमबुद्ध नगर
6. अलीगढ़
7. मथुरा
8. बुलंदशहर

संख्या मध्य प्रदेश की 8 सीटों पर होगा मतदान 
1. टीकमगढ़
2. दमोह
3. खजुराहो
4. सतना
5. रीवा
6. होशंगाबाद
7. बैतूल

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।