Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा कभी भी हो सकती है। माना जा रहा है कि भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) मार्च के दूसरे सप्ताह में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। चुनाव आयोग की टीम चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा ले रही है। चुनाव की घोषणा से पहले समाजवादी पार्टी (SP) देश की ऐसी पहली राजनीतिक दल है, जिसने अब तब उत्तर प्रदेश में 31 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है। सूत्रों की मानें तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी मार्च के पहले सप्ताह में 10 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर देगी।
देखें सपा पूरी लिस्टसमाजवादी पार्टी ने 20 फरवरी को उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए अपने 5 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट घोषित की, जिसमें वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव को बदायूं संसदीय क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव इटावा जिले के जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।लिस्ट में अन्य उम्मीदवार वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल, कैराना से इकरा हसन, बरेली से प्रवीण सिंह एरोन और हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत हैं। इस लिस्ट के साथ समाजवादी पार्टी अब तक उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए 31 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।
Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी ने कहां से किसे बनाया उम्मीदवार