Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा कभी भी हो सकती है। माना जा रहा है कि भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) मार्च के दूसरे सप्ताह में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। चुनाव आयोग की टीम चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा ले रही है। चुनाव की घोषणा से पहले समाजवादी पार्टी (SP) देश की ऐसी पहली राजनीतिक दल है, जिसने अब तब उत्तर प्रदेश में 31 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है। सूत्रों की मानें तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी मार्च के पहले सप्ताह में 10 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर देगी।
