Lok Sabha Elections 2024: इस साल 7 चरणों में होने जा रहे लोकसभा चुनाव की घड़ी नजदीक आ गई है। सभी राजनीतिक दल जीत के लिए गुणा भाग में लगे हुए हैं। पहले चरण के चुनाव 19 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। उत्तर प्रदेश की बात करें तो राज्य में सभी 7 चरणों के दौरान वोटिंग होने वाली है। इस दौरान राज्य की 80 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। उत्तर प्रदेश में वोटिंग के दौरान सहारनपुर लोकसभा सीट पर खासी निगाह रहेगी। 2019 में प्रचंड BJP (Bhartiya Janata Party) लहर के बावजूद पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सहारनपुर सीट बीजेपी के हाथ से निकल गई थी और बसपा के कब्जे में चली गई थी। ऐसे में यह सीट सत्तारूढ़ दल के लिए इस बार भी एक चुनौती होगी।
