Get App

Firozabad Lok Sabha Election 2024: क्या अपने गढ़ में SP कर पाएगी वापसी? BJP ने उतारा क्षत्रिय प्रत्याशी, BSP ने न्यूकमर पर लगाया दांव

Lok Sabha Elections 2024: 2019 के दौरान फिरोजाबाद सीट से बीजेपी के डॉ. चंद्र सेन जादोंन जीते थे। फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 5 विधानसभा सीटें- टूंडला, जसराना, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद और सिरसागंज आती हैं। टूंडला, फिरोजाबाद सीट पर बीजेपी और जसराना, शिकोहाबाद, सिरसागंज विधानसभा सीट पर वर्तमान में समाजवादी पार्टी का कब्जा है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 18, 2024 पर 4:40 PM
Firozabad Lok Sabha Election 2024: क्या अपने गढ़ में SP कर पाएगी वापसी? BJP ने उतारा क्षत्रिय प्रत्याशी, BSP ने न्यूकमर पर लगाया दांव
फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर तीसरे चरण के तहत 7 मई 2024 को वोट पड़ेंगे।

Lok Sabha Elections 2024: 'कांच की नगरी' या 'सुहाग नगरी' के नाम से पहचाने जाने वाला फिरोजाबाद (Firozabad), किसी जमाने में राजा-महाराजाओं के दरबारों को सजाने के लिए झाड़-फानूस बनाने के लिए मशहूर था। आज यह कलाइयों को सजाने वाली चूड़ियों का गढ़ कहलाता है। लेकिन साथ ही यह उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में एक महत्वपूर्ण सीट के तौर पर भी जाना जाता है। लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान फिरोजाबाद सीट से BJP (Bhartiya Janata Party) के डॉ. चंद्र सेन जादोंन जीते थे। उन्हें 495819 वोट मिले थे।

उनकी कड़ी टक्कर समाजवादी पार्टी (SP) के अक्षय यादव से थी, जो कि मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई रामगोपाल यादव के बेटे हैं। डॉ. चंद्र सेन जादोंन से पहले अक्षय यादव ही फिरोजाबाद से सांसद थे। 2019 के चुनावों में अक्षय को 467038 वोट मिले थे। उनके चाचा और PSP (लोहिया) के शिवपाल सिंह यादव को 91869 वोटों से संतोष करना पड़ा था।

फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर तीसरे चरण के तहत 7 मई 2024 को वोट पड़ेंगे। इसे समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है।

इस बार किसके बीच है टक्कर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें