Lok sabha elections 2024: देश में आम चुनाव नजदीक हैं। चुनाव आयोग (Election Commission of India) जल्द ही अप्रैल-मई के दौरान संभावित चुनावों की तारीख की घोषणा कर सकता है। इसके बाद देश की बागडोर किस राजनीतिक दल के हाथ में होगी, इसका फैसला जनता-जनार्दन करेगी। कई राजनीतिक दलों ने देश के कई हिस्सों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बाकी डिटेल्स भी जल्द ही सामने आ जाएंगी। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की बात करें तो इस केंद्र शासित प्रदेश में केवल एक ही लोकसभा सीट है।
2024 के लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से बिष्णु पद रे (Bishnu Pada Ray) को अपना उम्मीदवार बनाया है। वह इस क्षेत्र से 3 बार सांसद चुने जा चुके हैं। तीनों बार उन्होंने बीजेपी की ओर से ही चुनाव लड़ा था। वहीं कांग्रेस ने एक बार फिर मौजूदा सांसद कुलदीप राय शर्मा पर भरोसा (Kuldeep Rai Sharma) जताया है।
2019 के चुनावों में बीजेपी ने विशाल जॉली को मैदान में उतारा था। जॉली को कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप राय शर्मा ने 1,407 वोटों के अंतर से हरा दिया था। कुलदीप राय शर्मा को 95,308 वोट और विशाल जॉली को 93,901 वोट मिले थे। प्रदेश की राजनीति में बीजेपी और कांग्रेस प्रमुख दल हैं। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी (BSP), नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP), आम आदमी पार्टी, CPI(M), ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस भी सक्रिय हैं।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह लोकसभा चुनाव के लिए सभी कैंडिडेट्स की पूरी लिस्ट:
1967 के आम चुनाव तक अंडमान और निकोबार से संसद सदस्य निर्वाचित नहीं होते थे, बल्कि सीधे भारत के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किए जाते थे। 1967 के बाद संसद सदस्य का चुनाव वयस्क मताधिकार के जरिए किया जाने लगा। इस प्रदेश से संसद के पहले निर्वाचित सदस्य कांग्रेस से केआर गणेश थे।
(बाकी पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा होने के साथ लिस्ट अपडेट होती जाएगी।)