Lok sabha elections 2024: देश में आम चुनाव नजदीक हैं। चुनाव आयोग (Election Commission of India) जल्द ही अप्रैल-मई के दौरान संभावित चुनावों की तारीख की घोषणा कर सकता है। इसके बाद देश की बागडोर किस राजनीतिक दल के हाथ में होगी, इसका फैसला जनता-जनार्दन करेगी। कई राजनीतिक दलों ने देश के कई हिस्सों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बाकी डिटेल्स भी जल्द ही सामने आ जाएंगी। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की बात करें तो इस केंद्र शासित प्रदेश में केवल एक ही लोकसभा सीट है।
