Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। गुजरात कांग्रेस के सीनियर नेता अर्जुन मोढवाडिया (Arjun Modhwadia resigns from Congress MLA) ने पार्टी के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। अर्जुन मोढवाडिया पोरबंदर से कांग्रेस के विधायक थे। वह विधानसभा में विपक्ष के नेता भी थे। वह जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होंगे। कांग्रेस पार्टी की गुजरात इकाई के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने सोमवार को राज्य विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया। कांग्रेस द्वारा प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण अस्वीकार किए जाने से नाराज थे।
