Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, 2 पूर्व मंत्री समेत कई नेताओं ने थामा BJP का दामन

Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रति जनता का विश्वास उठ चुका है, कांग्रेस के नेताओं का भी विश्वास उठ गया। कांग्रेस ने 60 वर्षों तक इस देश की जनता को सिर्फ धोखा देने के अलावा कोई काम नहीं किया। कांग्रेस के नेताओं को उनके नेतृत्व पर विश्वास नहीं रहा, वे पार्टी छोड़ रहे हैं

अपडेटेड Mar 10, 2024 पर 3:53 PM
Lok Sabha Elections 2024: दर्जनों की संख्या में कांग्रेस नेता रविवार को BJP में शामिल हो गए

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान में भी कांग्रेस (Congress) के कई दिग्गज नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। लोकसभा चुनाव से पहले एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजेंद्र यादव (Rajendra Yadav) और लाल चंद कटारिया (Lal Chand Kataria) सहित कई पार्टी नेता रविवार को BJP में शामिल हो गए।

कांग्रेस के पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा, खिलाड़ी लाल बैरवा, पूर्व निर्दलीय विधायक और गुजरात की पूर्व राज्यपाल कमला बेनीवाल के बेटे आलोक बेनीवाल, कांग्रेस सेवा दल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चौधरी,पार्टी नेता रामपाल शर्मा, रिजु झुनझुनवाला और अन्य नेता भी BJP में शामिल हुए।

राजधानी जयपुर में बीजेपी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, BJP के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने इन लोगों का पार्टी में स्वागत किया। बीजेपी का दामन थामने वाले लाल चंद कटारिया और राजेंद्र यादव अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली पूर्व कांग्रेस सरकार में मंत्री थे।


रिछपाल मिर्धा पूर्व कांग्रेस सांसद ज्योति मिर्धा के चाचा हैं। ज्योति मिर्धा 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुई थीं और उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए नागौर सीट से बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया हैं। उनके अलावा, भाजपा के पूर्व विधायक रणधीर सिंह भींडर, जिन्होंने पार्टी से अलग होकर 'जनता सेना' नाम से पार्टी बनाई थी उसका भी BJP में विलय हो गया।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: अधीर चौधरी के खिलाफ यूसुफ पठान TMC से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, शत्रुघ्न सिन्हा, कीर्ति आजाद और महुआ मोइत्रा को भी मिला टिकट

राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा कि कांग्रेस के प्रति जनता का विश्वास उठ चुका है, कांग्रेस के नेताओं का भी विश्वास उठ गया। कांग्रेस ने 60 वर्षों तक इस देश की जनता को सिर्फ धोखा देने के अलावा कोई काम नहीं किया। कांग्रेस के नेताओं को उनके नेतृत्व पर विश्वास नहीं रहा, वे पार्टी छोड़ रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।