Lok Sabha Elections 2024: बिहार NDA में सीट बंटवारे से नाराज केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) ने मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने मंगलवार (19 मार्च) को एक प्रेस कॉन्फेंस कर केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। बिहार में एनडीए के सीट बंटवारे में एक भी सीट नहीं मिलने से नाराज पशुपति पारस ने कहा कि NDA में मेरे साथ नाइंसाफी हुई है।
