Lok Sabha Elections 2024: बिहार (Bihar) में लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बीच सीट शेयरिंग लगभग तय है। इस बार बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की JDU ने BJP को बड़े भाई का दर्जा दिया गया है। आधिकारिक तौर पर तो इसकी घोषण अभी नहीं हुई, लेकिन JDU के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी (KC Tyagi) ने काफी हद तक साफ कर दिया कि इस बार भी 2019 लोकसभा चुनाव की तरह सीट बंटवारा होगा।
