Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजू जनता दल (BJD) को बड़ा झटका लगा है। ओडिशा में सत्तारूढ़ BJD के सांसद अनुभव मोहंती (Lok Sabha MP Anubhav Mohanty) सोमवार (1 अप्रैल) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। उड़िया फिल्मों के सुपरस्टार और केंद्रपाड़ा के सांसद मोहंती ने पिछले दिनों BJD की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। BJP के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में मोहंती ने नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
