Get App

Lok Sabha Elections: इस बार बहुत बड़ा सरप्राइज दे सकती है BJP! UP में कट सकते हैं कई बड़े चेहरों के टिकट

Lok Sabha Elections 2024: ऐसा लगता है कि एक और भोजपुरी स्टार की राजनीति में एंट्री हो सकती है, लेकिन संभावना है कि उन्हें बिहार से नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल के हिंदी भाषी क्षेत्र से मैदान में उतारा जाएगा। मध्य प्रदेश के एक विवादित सांसद, जो पार्टी को असहज करने वाले बयानों के लिए जाने जाते हैं, उनको इस बार हटाया जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 01, 2024 पर 9:29 PM
Lok Sabha Elections: इस बार बहुत बड़ा सरप्राइज दे सकती है BJP! UP में कट सकते हैं कई बड़े चेहरों के टिकट
Lok Sabha Elections 2024: BJP CEC की बैठक के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Lok Sabha Elections: BJP ने गुरुवार देर रात केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक की जो शुक्रवार तड़के तक चली। इसमें 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 350 लोकसभा सीटों पर चर्चा हुई। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सुबह 3:30 बजे बैठक खत्म कर निकले। सूत्रों का कहना है कि जब लोकसभा चुनाव 2024 के लिए टिकट देने की बात आएगी, तो हो सकता है कई बड़े सरप्राइज देखने को मिलें। वैसे तो ऐसी उम्मीद है कि पार्टी की पहली लिस्ट में PM मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह जैसे पार्टी के कई बड़े दिग्गज नेताओं के नाम होंगे, लेकिन इसके अलावा इस बार पार्टी कई बड़े बदलाव करने के मूड में भी दिखाई दे रही है।

सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में एक बड़ा बदलाव होने की संभावना है, जहां इस बार सात मौजूदा सांसदों में से पांच के टिकट काटे जा सकते हैं। हालांकि, पार्टी एक बार फिर भोजपुरी फिल्म स्टार मनोज तिवारी पर भरोसा बरकरार रख सकती है, क्योंकि दिल्ली में पूर्वांचली मतदाताओं के बड़े वर्ग के बीच उनकी गहरी पकड़ है।

बॉलीवुड स्टार को मिल सकता है मौका

सूत्रों का कहना है कि पूर्व सेना प्रमुख और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह को गाजियाबाद सीट से हटाया जा सकता है, जहां संगठन के एक वरिष्ठ नेता को मौका मिल सकता है। ऐसी चर्चा है कि बॉलीवुड का कोई ए-लिस्टर बीजेपी के टिकट से चुनावी शुरुआत कर सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें