Get App

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले BJP को झटका, हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह ने थामा कांग्रेस का 'हाथ'

Lok Sabha Elections 2024: हरियाणा के हिसार से बीजेपी सांसद बृजेंद्र सिंह पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। सिंह ने लोकसभा चुनाव से पहले रविवार (10 मार्च) को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। बृजेंद्र सिंह बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे हैं

Akhileshअपडेटेड Mar 10, 2024 पर 2:10 PM
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले BJP को झटका, हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह ने थामा कांग्रेस का 'हाथ'
Lok Sabha Elections 2024: सूत्रों के मुताबिक, हिसार से चौधरी बृजेंद्र सिंह को इस बार BJP टिकट नहीं देने वाली थी

Haryana Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले केंद्र और हरियाणा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। हिसार से बीजेपी सांसद बृजेंद्र सिंह (Brijendra Singh) ने लोकसभा चुनाव से पहले रविवार (10 मार्च) को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस (Congress) में शामिल हो गए। नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर सिंह औपचारिक रूप से विपक्षी दल का हिस्सा बने। बृजेंद्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के दौरान वरिष्ठ पार्टी नेता अजय माकन, मुकुल वासनिक और दीपक बाबरिया भी खड़गे के आवास पर मौजूद थे।

बृजेंद्र सिंह बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस्तीफा देने की जानकारी दी और इसके बाद वह नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पहुंचे और विपक्षी पार्टी में शामिल हुए।

क्यों छोड़ा बीजेपी का साथ?

बृजेंद्र सिंह ने एक पोस्ट में कहा, "मैंने अपरिहार्य राजनीतिक कारणों से BJP की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मुझे हिसार के संसद सदस्य के रूप में सेवा का अवसर देने के लिए मैं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का आभार व्यक्त करता हूं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें